खगडि़या, जून 28 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। एनएच-107 स्थित उसराहा पुल पर शनिवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना में बेलदौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।साइबर डीएसपी ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में दो लोग आंशिक रूप से घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलूओं की गहनता से जांच कर रही है। घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करते हुए बिंदुवार जांच की, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित ...