अमरोहा, जून 25 -- भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। अगले एक सप्ताह के अंदर तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून तक पश्चिमी यूपी में मानसून दस्तक दे सकता है। जुलाई के पहले सप्ताह में जिले में मानसून की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार की सुबह से आसमान में बादल भी उमड़ रहे हैं। बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में सिंचाई का संकट गहराने लगा है। धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Rain Alert: यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत, आ रहा है मॉनसून; इन राज्यों में भी झमाझम बारिश जिलाकृषि अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय बना हुआ है। जुलाई के पहले सप्ताह जिले में मानसून की बारिश श...