नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली के रानी बाग इलाके में प्राइवेट बस के अंदर महिला से हुए गैंगरेप की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। पीड़ित महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पति ने बताया कि उन्होंने पूरी रात अपनी पत्नी के लौटने का इंतजार किया। अगले दिन उन्हें रानी बाग थाना से फोन करके उन्हें वहां बुलाया गया। जब एचटी की टीम पीतमपुरा स्थित पीड़िता के घर पहुंची तो वहां पीड़िता का पति और उनकी तीन बेटियां मौजूद थीं। बेटियों की उम्र चार, छह और नौ साल है। पति ने बताया कि सोमवार को हम सब उसके भाई के घर (सुल्तानपुरी) गए थे, ताकि घर बदलने में उसकी मदद कर सकें। मैं और मेरी बेटियां तो वापस आ गए, लेकिन वह वहीं रुक गई। यह भी पढ़ें- बच्चे इंतजार कर रहे हैं, प्लीज मुझे जाने दो; गैंगरेप पीड़िता ने आपबीती सुनाईथाने में पता चला कि रेप ह...