सिद्धार्थ, जनवरी 9 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी की अगुवाई में उसका बाजार में चल रहे एक पैथालॉजी और एक क्लिनिक की जांचकर कार्रवाई की है। पैथालॉजी को सील कर दिया है। डॉक्टर को नोटिस दी है। डॉ. एमएम त्रिपाठी, एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य, नायब तहसीलदार अमित सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल उसका बाजार में बाला जी के नाम से संचालित पैथालॉजी पर पहुंचे।आवश्यक पेपर नहीं दिखाने के कारण पैथालॉजी को तत्काल सील कर दिया। शिफा क्लिनिक पर पहुंच डॉक्टर से मरीज देखने के बारे में जानकारी ली। समुचित जवाब न मिलने पर डॉक्टर को प्रैक्टिस करने के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पैथोलॉजी, क्लीनिक सहित मेडिकल स्टोर चलाने वालों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्...