सुल्तानपुर, अगस्त 31 -- दोस्तपुर। समाजवादी नेता एवं समाजसेविका उषा यादव को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। मनोनयन की जानकारी मिलते ही दोस्तपुर स्थित आवास पर सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उषा यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का आभार जताते हुए महिलाओं व आमजन की आवाज मजबूती से उठाने की बात कही। इस दौरान रमेश सोनकर, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अरुण कनौजिया, अंकिता वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उषा यादव बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव यह भी पढ़ें- सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव बनीं शांति सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...