रांची, सितम्बर 8 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर के छह विषयों को ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराने के की स्वीकृति मिली है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के बीच गुणवत्तापूर्ण व सुविधाजनक उच्च शिक्षा को पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले, अंतरराष्ट्रीय और नौकरी के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी अपनी अन्य जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों के लिए छह विषय है जिनमें दो वर्षीय...