रांची, सितम्बर 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि, अनगड़ा के फिजियोथेरेपी विभाग में किनेसियो टैपिंग पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला शुरू हुई। इसमें झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बीपीटी के विद्यार्थी, इंटर्न और फिजियोथेरेपी पेशेवर समेत 68 प्रतिभागी शामिल हुए। बेंगलुरु के दयानंद सागर विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार केसी ने प्रतिभागियों को किनेसियो टैपिंग की तकनीक, उपयोग और साक्ष्य आधारित चिकित्सीय प्रयोग की जानकारी दी। मौके पर कार्यवाहक कुलपति ब्रिगेडियर डॉ. सुमर वीर सिंह, कुलसचिव डॉ. शिव प्रताप वर्मा, कैंपस निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा और डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. बीएन सिन्हा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...