रांची, मई 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा को पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों (बीएससी एमएलटी सहित) के संचालन के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 हेतु संबद्धता विस्तार की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत दी गई है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय को पूर्व में सत्र 2020-23 से 2024-27 तक के लिए भी संबद्धता प्राप्त थी। नए विस्तार के बाद पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन में निरंतरता बनी रहेगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे। यह भी पढ़ें- MBBS : 15 साल से एमबीबीएस में फेल...