उषा मार्टिन के छात्र को मिला 9.60 लाख का पैकेज
रांची, सितम्बर 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र दीपक यादव का गुरुवार को प्रतिष्ठित कंपनी एलीएशन सीएई सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। उन्हें 9.60 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली है। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने बताया कि दीपक की यह उपलब्धि उनके तकनीकी ज्ञान, मेहनत और उद्योग केंद्रित कौशल विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनका चयन इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध बेहतर करियर अवसरों को भी रेखांकित करता है। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.