पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे जैन मंदिर में पूजा-अर्चना एवं अभिषेक से प्रारंभ हुई। प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य सुभाष कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार एवं सुप्रिया परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने सौधर्म इंद्र एवं सारथी बनकर भी पुण्य अर्जित किया। जंबू कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार एवं गंगवाल परिवार ने भगवान की प्रतिमा को फूलों आदि से सजाए गए रथ में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कुबेर की भूमिका विजय विवेक एवं सरस जैन ने निभाई, जबकि इंद्र के रूप में सुभाष कुमार, सुमीत एवं सागर जैन सक्रिय रहे। रथ में विराजमान भगवान की प्रथम आरती मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने ...