बलिया, मार्च 5 -- बलिया, संवाददाता। रंगपर्व होली बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। उल्लास में डूबे लोगों ने रंग-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर कर दिया। बच्चों और युवाओं में त्यौहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल तो उड़ाए ही, कपड़ा फाड़ होली भी खेली। जगह-जगह डीजे की धुन पर घंटों थिरकते भी रहे। सबमर्सिबल पंप चलाकर पाइप से पानी की बौछार कर 'रेन डांस' का इंतजाम भी कर लिया था। दोपहर तक रंग की होली के बाद शाम को एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की बधाई भी दी। 'हैप्पी होली' का दौर देर रात तक चलता रहा।रंग पर्व का खुमार बच्चों के सिर चढ़कर बोलता दिखा। उनकी पिचकारी से निकली रंगों की धार से कोई बच नहीं पाया। राह चलते लोगों को भी उन्होंने रंगों से सराबोर कर दिया। जगह-जगह ढोल-मजीरा बजाते हुए होली गीतों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.