देवरिया, सितम्बर 21 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वयस्क शिक्षार्थियों की परीक्षा हुई। आम दिनों में बच्चों की पढ़ाई से गुलजार रहने वाली कक्षाओं में वयस्क शिक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किए। हाथों में कलम थामे शिक्षार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- उम्र की सीमा टूटी, 2014 नवसाक्षरों ने दी परीक्षापरीक्षा का आयोजन क्षेत्र में करीब 559 वयस्क शिक्षार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के असाक्षरों के लिए आयोजित परीक्षा क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। कंपोजिट विद्यालय गौरी अमेठिया, नैनी डैनी, करमुआ प्राथमिक विद्यालय, मठिया, कंपोजिट विद्यालय बभनौली समेत अन्य विद्यालयों में भी परीक्षा कराई गई। केंद्रों पर सुबह ...