लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता वयस्क साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित 'उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में दूसरे चरण की साक्षरता परीक्षा हुई। करीब 35 हजार से अधिक साक्षरता केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में बड़ी संख्या में असाक्षर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी ने बताया कि 'उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत प्रदेश में साक्षरता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। उल्लास पोर्टल पर 14 मार्च तक शॉर्टलिस्ट किए गए 4,93,516 असाक्षर इसमें शामिल हुए। इस अभियान के अंतर्गत केवल सामान्य नागरिक ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी साक्षर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार कानपुर देहात और फर्रुखाबाद में निरुद्ध असाक्षर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.