उल्लास नवभारत साक्षरता के 12,500 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को पूर्वी सिंहभूम में नवसाक्षरों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों में करीब 12,500 नवसाक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरों के अर्जित ज्ञान और बुनियादी साक्षरता कौशल का आकलन करना रहा। परीक्षा के सफल संचालन और केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए झारखंड, रांची के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी जावेद अनवर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा संचालन, केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और नवसाक्षर की सहभागिता की जानकारी ली। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में निरक्षर वयस्कों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के साथ उन्हें शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.