कौशाम्बी, मार्च 15 -- ग्रामीण अंचल में निरक्षर लोगों को साक्षर बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शासन द्वारा 'उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' चलाया गया है। इसके तहत रविवार को सिराथू और कड़ा ब्लॉक क्षेत्र में साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 2688 महिला व पुरुषों ने परीक्षा देते हुए साक्षर होने के प्रति उत्साह का परिचय दिया। बीईओ कड़ा ने बताया की शासन की मंशा है कि समाज का कोई भी वर्ग शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से दिसंबर माह में शिक्षा विभाग द्वारा विशेष सर्वे कराकर सिराथू व कड़ा ब्लॉक के सर्वेयर शिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से निरक्षर लोगों का चयन उल्लास ऐप के माध्यम से किया गया था। इसके बाद निर्धारित समय-सारणी के अनुसार तीन महीने तक उन्हें नियमित रूप से पढ़ाया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने यह प्रयास किया क...