सहरसा, जनवरी 24 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मा सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडालों में मा सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि - विधान से पूजा - अर्चना की गई। आदर्श युवक संघ के तत्वावधान में मध्य विद्यालय बहुअरवा परिसर में भव्य सजावट के बीच माँ सरस्वती की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूजा को लेकर महिलाओं, बच्चों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पंडित विपिन झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मा सरस्वती से ज्ञान, विद्या एवं बुद्...