झांसी, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर बबीना रूरल पंचायत कार्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं आकर्षक रंगीन लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बबीना रूरल दीनदयाल पहलवान सहित पत्रकार दीपक अहिरवार, हंसराज अहिरवार, एडवोकेट महेन्द्र रैकवार, प्रदीप वाल्मीकि ,शेखर अहिरवार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने संत रविदास जी सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर विधिवत आरती उतारी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पगड़ी बांधकर गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह के उपरांत देर शाम तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.