गोरखपुर, जनवरी 25 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास एवं परंपरागत रूप से मनाने के लिए नगर निगम गोरखपुर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार की सुबह 8:30 बजे नगर निगम भवन पर महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके पश्चात राष्ट्रगान एवं संविधान में निहित संकल्पों का स्मरण होगा। उसके बाद महापौर डॉ मंगलेश कुमार एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल संबोधित करेंगे। नगर निगम के सभी भवनों समेत सभी चौक चौराहे को आकर्षक तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में नगर निगम के समस्त पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। अधिकारियों -कर्मचारियों को नवीन भवन में सुबह 7:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने कहा कि अनुपस्थिति की स...