बागपत, मार्च 2 -- खेकड़ा। गुरुकुल विद्यापीठ परिसर में होली मिलन समारोह हर्ष, उमंग और आत्मीयता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में गुलाल अर्पित कर किया गया, जिसके बाद शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिसर को रंगबिरंगी सजावट, आकर्षक चार्टों और रचनात्मक प्रस्तुतियों से विशेष रूप से सजाया गया था। विभिन्न समूहों द्वारा तैयार किए गए होली के महत्व को दर्शाते सुंदर प्रदर्शनों ने उत्सव के माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने भी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली हम...