हजारीबाग, फरवरी 6 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। ओकनी तालाब रोड दूसरी गली स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का समापन प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई। मंदिर में पहले से बजरंग बली और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी। अब वहां गंगा मइया संग शिव परिवार भी विराजमान हो गए हैं। शुक्रवार को पांचवें और आखिरी दिन सुबह से ही मंदिर परिसर और यज्ञ मंडप में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने मंडप की परिक्रमा की। पं अवधेश मिश्र अपने सहयोगी पुरोहितों अंबुज मिश्र और बाबा विश्वनाथ मंदिर के आचार्य पं अरविंद मिश्र के साथ पूजन और महाआरती कराई। फिर प्राण-प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति व भंडारा के साथ ओकनी तालाब में भव्य गंगा आरती हुई। रात्रि भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। समापन के मौके पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.