अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- अल्मोड़ा। जिला टास्क फोर्स ने एनटीडी, पताल देवी, जाखान देवी क्षेत्र में बाल व किशोर श्रम उन्नमूलन के लिए संभावित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम व खतरनाक प्रकृति के व्यवसायों में किशोर श्रम न कराने को प्रेरित किया। श्रम का उल्लंघन होने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी। यहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, दीपा काण्डपाल, अर्चना कोठार, बाल संरक्षण अधिकारी कमला कश्यारी, सुनीता जोशी, मोहित जोशी, पंकज भगत, प्रदीप फुलारा, नीमा साह, हर्षवर्धन जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...