औरैया, फरवरी 28 -- दिबियापुर, संवाददाता। कस्बे के संजय नगर में शनिवार सुबह एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब फेरों के दौरान दुल्हन ने अचानक आरोप लगा दिया कि फेरे उल्टे कराए जा रहे हैं। छह फेरे पूरे होते ही दुल्हन ने विरोध जताते हुए सामान फेंक दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया और दूल्हे ने दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में आखिरकार सातवां फेरा पूरा कराया गया। फफूंद थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पंकज पुत्र नरेश चंद्र का विवाह दिबियापुर के संजय नगर निवासी सुनील कुमार की बेटी ईशा के साथ 11 दिसंबर को ककोर स्थित जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना में हुआ था। उस समय वैवाहिक रस्में पूरी कर दोनों अपने-अपने घर लौट गए थे। रिश्तेदारों के लिए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.