लखनऊ, दिसम्बर 22 -- पारा में आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह घने कोहरे के बीच विपरीत दिशा से जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग निकला। खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक घटना स्थल पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शन खत्म हुआ। काकोरी के दोना गांव निवासी शिवरतन के मुताबिक, उनका 30 वर्षीय बेटा रोहित गौतम दो महीने से ठाकुरगंज के एरा हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। सोमवार सुबह वह बाइक से आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान घने कोहरे में पारा इलाके के जीरो पॉइंट की तरफ से विपरीत दिशा से...