जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा। जामताड़ा बाजार निवासी 3.5 वर्षीय अंकुश साव की उल्टी-दस्त से बीमार होने के बाद मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार-गुरुवार की रात करीब दो बजे के बाद बच्चे को तीन बार उल्टी और चार-पांच बार दस्त हुआ, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन गुरुवार सुबह करीब पौने दस बजे बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति गंभीर हो गई और आसनसोल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को मां चंचला मंदिर चौक पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर और आईसीयू की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर ...