उल्टी दस्त से चार की हालत खराब
मिर्जापुर, जून 10 -- पटेहरा। तेज धूप व गर्मी से चार लोग उल्टी दस्त से बीमार हो गए। परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया है। विकास खंड के बनकी गांव निवासी 27 वर्षीय संजू,गेरुआही निवासिनी 62 वर्षीय ममता, पटेहरा निवासिनी 16 वर्षीय रोशनी, 50 वर्षीय अनीता को मंगलवार को पेट दर्द उल्टी दस्त होने पर सुबह पीएचसी पटेहरा में भर्ती कराया गया। पीएचसी प्रभारी डाक्टर महेंद्र चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी में खानपान में लापरवाही,धूप में बाहर निकल कर काम करने आदि से चारों की तबीयत खराब हुई है। सभी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। डाक्टर ने बताया कि मौसम खराब है। इसमें सभी व्यक्तियों को तरल पदार्थ और ताजा भोजन करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.