हापुड़, सितम्बर 1 -- ​धौलाना में मौसम बदलने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल की ओपीडी में खांसी, नजला, बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है और मरीजों की त्वरित जांच कर उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- धौलाना सीएचसी में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ेमौसमी बीमारियों की बढ़ती संख्या ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रोहित मनोहर सिंह ने बताया कि वर्तमान में मौसम संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई मरीजों में खांसी, नजला और बुखार के बाद उल्टी-दस्त की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। अस्प...