गाजीपुर, जून 14 -- गाजीपुर। जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में बढ़ती गर्मी के चलते उल्टी-दस्त व पेट दर्द के साथ ही बुखार के रोगियों की संख्या अधिक रही। ऐसे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गईं। वहीं, गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय या सीएचसी पर भेजा गया। चिकित्सकों ने मौसम को लेकर सतर्क होने की सलाह दी। वहीं, अन्य रोग के मरीजों ने भी परामर्श, जांच व दवा की सुविधा का लाभ लिया। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 1:00 बजे तक 1156 मरीज के सेहत की जांच कर दवाई दी गई वहीं उमस गर्मी और कड़ी धूप से बचाव के लिए सुझाव भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...