बरेली, मार्च 10 -- उल्टी, बदहजमी के बढ़ गए मरीज, सांस के भी रोगी बढ़े बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते पेट संबंधी बीमारियों का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के साथ ही पेट की बीमारियों वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। जिला अस्पताल में 430 से अधिक पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बदहजमी के मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर राहुल वाजपेई ने बताया कि मौसम में वह बदलाव के चलते शेयर को सामंजस्य बनाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। ओपीडी में इस समय बुखार, सर्दी, खांसी के साथ उल्टी, दस्त, गैस बनना, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...