भदोही, जून 30 -- भदोही, संवाददाता। मौसम की बेरुखी से मरीजों में अचानक वृद्धि हो गई है। मंगलवार की सुबह चली हवा ने गर्मी से राहत दी। दिन भर धूप-छांव का क्रम चलता रहा। धूप में पड़ते ही लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल हो जा रहे थे। मंंगलवार को अधिकतम तापमान 38 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर में लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल नजर आए। मौसम की दोहरी मार लोगों को बीमार कर दे रहा है।

मौसम और अस्पताल के हालात महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में रात भी पेट दर्द, उल्टी, दस्त, हृदय और सुगर रोगी इलाज को आते रहे। इमरजेंसी वार्ड में पहुंच रहे मरीजों को इंजेक्शन लगाने के साथ पानी चढ़ाने के लिए वार्ड में भर्ती होते रहे। ओपीडी के बाहर दोपहर में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इन दिनों मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। चिलचिलाती धूप में पड़ते ही लोगो...