गाजीपुर, जून 14 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में बढ़ती गर्मी के चलते उल्टी-दस्त व पेट दर्द के साथ ही बुखार के रोगियों की संख्या अधिक रही। ऐसे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी गईं। वहीं, गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय या सीएचसी पर भेजा गया। चिकित्सकों ने मौसम को लेकर सतर्क होने की सलाह दी। वहीं, अन्य रोग के मरीजों ने भी परामर्श, जांच व दवा की सुविधा का लाभ लिया। शासन के निर्देश पर सीएचसी और पीएचसी पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इन केंद्रों पर मरीजों के बेहतर उपचार के लिए व्यवस्थाये सही नहीं मिलने से मरीज कम ही पहुंच रहे है। यह भी पढ़ें- उल्टी-दस्त और पेट की समस्याओं के मरीज ज्यादा पहुंचे कुल 1243 मरीजों के सेहत की जांच करते हुए ...