सिद्धार्थ, जून 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनपद के 54 एडिशनल पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित मरीजों का रेला उमड़ा। चिकित्सकों ने सभी को परामर्श देते हुए बीमारी से बचाव करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि गर्मी में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सलाह लें। अन्यथा दिक्कतें गंभीर हो सकती हैं।डुमिरयागंज क्षेत्र के चकचई गांव स्थित पीएचसी पर परामर्श लेने के लिए मरीजों की काफी भीड़ रही। इस दौरान उल्टी, बुखार, दस्त, खांसी, चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। यह भी पढ़ें- उल्टी, दस्त और पेट की समस्याओं से ग्रसित पहुंचे मरीज इन सभी की समस्याएं सुनने के बाद चिकित्सक से बीमार ने बचाव करने की सलाह दी। चिकित्सक ...