नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- कर्नाटक में दो कार्यक्रमों में शामिल होने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबियत अचानक खराब हो गई। इसके चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बारे में जानकारी दी। जोशी ने बताया कि शनिवार को कर्नाटक में दो कार्यक्रमों में शामिल होने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग हो गई थी। हालांकि अब वे पूरी तरह से ठीक हैं। अमित शाह को हुबली के गबूर में केएलई जगद्गुरु गंगाधर महास्वामीगलु मूरुसाविरमठ चिकित्सा महाविद्यालय की नई शैक्षणिक इमारत और 1,200 बिस्तरों वाले केएलई अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करना था लेकिन वह इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। स्थानीय नेताओं ने हालांकि बताया कि दिल्ली के लिए हवाई अड्डा जाने से पहले शाम को उन्होंने...