प्रमुख संवाददाता, अगस्त 23 -- मेरठ में पुलिस कार्यालय के अंदर और एसओजी कार्यालय में अवैध हिरासत में रखकर किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को थर्ड डिग्री देने वाले इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दो दिन पहले ही अखिलेश गौड़ समेत आठ पुलिसकर्मियों को इसी मामले में लाइन हाजिर किया गया था। पुलिस पर लगातार कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा था। इस पूरे मामले में डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह जांच कर रहे हैं अभी उनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है। माना जा रहा है कि आगे चलकर दोषी मिलने पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।किसान नेताओं को थर्ड डिग्री दी थी मेरठ पुलिस कार्यालय पर 19 अगस्त को भाकियू बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और मेरठ जिलाध्यक्ष मोहित जाटव पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने पहुंचे थे। ...