आजमगढ़, अगस्त 19 -- आजमगढ़, संवाददाता।सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने से दर्जनों गांवों में कटान का खतरा मडराने लगा है। उल्टहवा, इस्माइलपुर और डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से उपर नदी की धारा बह रही है। दो-तीन दिन पूर्व लगभग 10 लाख क्यूसेक पानी घाघरा में डिस्चार्ज किया गया था। जिससे घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जल स्तर बढ़ने से कटान में कमी आई है, लेकिन तटवर्ती क्षेत्र के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। वहीं दर्जनों गांवों के संपर्क मार्ग तक बाढ़ का पानी पहुंचने से जलमग्न होने की आशंका बढ़ गई है। घाघरा के बढ़ते जलस्तर से सहबदिया, महुला, चक्की, देवरा खास राजा गांव के 28 पूरवे, शाहडिह, सोनौरा, बांका, बूढ़नपट्टी और अजगरा समेत एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों को संपर्क मार्गों ...