कन्नौज, जुलाई 25 -- छिबरामऊ। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे छात्रों और देशप्रेमियों की बड़ी जीत बताया है। बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव राशिद नसीम एडवोकेट तथा उत्तर प्रदेश मीडिया विंग के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल्ला अख्तर ने संयुक्त बयान जारी कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन की सराहना की। राशिद नसीम एडवोकेट ने कहा कि जब देश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता है तो उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। वहीं अब्दुल्ला अख्तर ने कहा कि यदि सरकार ने जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, तो यह स्वस्थ लोकतंत्र का सकारात्मक संकेत है। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की इनस...