मधुबनी, जून 26 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़हाड़ा भानपुर गांव के ईदगाह परिसर में आयोजित इस्लाह-ए-माशरा कार्यक्रम में गुरुवार की रात स्थानीय लोगों के साथ बरदाही, रहटन टोल, खिरखिरया, हरही, बड़हाड़ा, मिश्रौलिया आदि दूर-दराज से आए अतिथियों की बड़ी भागीदारी रही। पूरी रात चले इस धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर उलेमाओं के विचार सुने और समाज में आपसी भाईचारे, नैतिक मूल्यों तथा शिक्षा के महत्व का संदेश ग्रहण किया।

आयोजन की अध्यक्षता बदरे आलम की अध्यक्षता और मो. शहाबुद्दीन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। इसके बाद मुजफ्फरनगर यूपी से पहुंचे अतिथि शायर शादाब आजमी ने उलेमाओं के विचारों से समाज में अमन और खुशहाली लाने को आह्वान किया। मौलाना मो. जुब...