उलीडीह में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका, शव के साथ ओपी के समक्ष हंगामा
जमशेदपुर, जून 2 -- शहर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में शनिवार रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। उसका शव रविवार सुबह आदिवासी क्लब रोड में झाड़ियों में मच्छरदानी से लिपटा मिला। युवक विकास सिंह शंकोसाई रोड नंबर-2 का रहनेवाला था। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ ओपी पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होता देख क्यीआरटी को मोर्चा संभालना पड़ा, जिसके बाद लोग शांत हुए। परिजनों ने 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय घेरने की चेतावनी दी। ओपी पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार करने के निशान मिले हैं। पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार ने भी मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की भी मदद ली, पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा。 यह भी पढ़ें- भौंरा में गला रेतकर युवक की हत्या, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.