जमशेदपुर, जून 2 -- उलीडीह ओपी क्षेत्र के आदर्शनगर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर घुसे और पूरे घर को खंगाल डाला। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक का परिवार वर्तमान में साकची में रह रहा है, जिसके कारण घर बंद था। रविवार रात पड़ोसियों ने घर का वेंटिलेटर टूटा देखा और परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य आदर्शनगर पहुंचे और घर की स्थिति देखकर हैरान रह गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने, एयर कंडीशनर और गैस सिलेंडर समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। परिवार ने चोरी से करीब...