जमशेदपुर, मार्च 31 -- उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक हरि मंदिर के पास स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स से एक युवक दुकानदार को झांसे में लेकर सोने के आभूषण ले उड़ा। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता तब तक युवक फरार हो चुका था। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार 11 बजे दुकान में एक युवक आया और आभूषण दिखाने को कहा। इस दौरान दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा अभिजीत दुकान में बैठा था। अभिजीत ने युवक को कुछ आभूषण दिखाए। युवक ने एक आभूषण पसंद किया और उसके लिए एक हजार रुपए एडवांस देते हुए शाम को लेकर जाने की बात कहकर चला गया। थोड़ी देर बाद अभिजीत को एहसास हुए कि दुकान में एक डब्बे में रखा आभूषण गायब है। उसने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तब उसे चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.