उलीडीह के हाई रिस्क गांव में टीबी के 2 संदिग्ध मरीज मिले
रांची, जुलाई 10 -- रांची, सवांददाता। जिले में चल रहे 100 दिनी टीबी उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को उलीडीह के एक हाई रिस्क गांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर लगा। सिविर सर्जन डॉ प्रभात कुमार व जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एस. बास्की के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 110 लोगों की टीबी जांच की गई। स्क्रीनिंग में टीबी के लक्षण मिलने पर 52 लोगों का हैंड एक्स-रे कराया गया। इनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। दो लोगों में टीबी की आशंका को देखते हुए इसकी पुष्टि के लिए बलगम स्प्यूटम जांच को सैंपल कंटेनर दिए गए। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, वजन घटना और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज: समय पर जांच, शीघ्र उपचार और जनभागीदारी से जीती जाएगी टीबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.