कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के जरहुआ गांव की पूजा देवी पत्नी संजय दर्जी ने बताया कि चचिया ससुर सरवन के पाइप में मधमक्खी का छाता लगा हुआ था। मधुमक्खियों ने उसकी आठ साल की बेटी को काट लिया था। इसका उलाहना देने पर चचिया ससुर सरवन व रवि की पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। रवि की बेटी मीना ने भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...