कौशाम्बी, फरवरी 28 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक महिला को उलाहना देने पर बिफरे दबंगों ने अर्धनग्न करके पीटा। दूसरे दिन घर में घुसकर उसके पति को जानलेवा धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके की पीड़िता का कहना है कि उसके पति ई-रिक्शा चलाते हैं। छह फरवरी को वह पति के साथ बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन करवाने सहज जन सेवा केंद्र गई थी। इस दौरान रिक्शा गांव स्थित नलकूप के समीप खड़ा था। लौटकर आने पर पता चला कि आरोपी गोरेलाल निवासी पभोषा ने रिक्शा में तोड़फोड़ की है। साथ ही बैट्री समेत अन्य सामान भी निकाल ले गया है। पीड़िता आरोपी के घर उलाहना देने गई तो उसने अपने पिता के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। महिला को भरी भीड़ में अर्धनग्न कर दिया और पीटने लगा। आरोपी ने बलात्कार करने की धमकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.