पटना, मार्च 25 -- लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर दुल्हिन बाजार स्थित तीसरे बड़े आर्क स्थल उलार और पंडारक के सुप्रसिद्ध पुण्यार्क सूर्य मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने मंगलवार शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर के अर्घ्य को देकर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं की। वहीं,मोकामा से मनेर तक कई महत्वपूर्ण गंगा घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना सिटी, दानापुर, मनेर के विभिन्न गंगा घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ रही। छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सभी घाटों पर जहां पुलिस बल की तैनाती देखी गई। पुलिसकर्मी नाव से गंगा में पेट्रोलिंग करते नजर आए।उलार सूर्य मंदिर स्थित तलाब में करीब तीन लाख और मसौढ़ी के मणिचकधाम श्रीविष्णु सूर्यमंदिर कुंड स्थल पर करीब एक लाख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.