कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। तंजीम खुद्दाम आजमीने हज की ओर से चौथा हज तरबियती कैंप (प्रशिक्षण शिविर) गरीब नवाज मैरिज हॉल बांसमंडी में लगाया गया। क़ाज़ी फैजान अली एडवोकेट ने कुरआन पाक की तिलावत से प्रोग्राम का आगाज़ किया। मुफ्ती इक़बाल क़ासिमी ने हाजियों को मदीना मुन्नवरा में हज के दौरान जो अरकान अदा करने हैं उस की जानकारी दी। हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी और मोहम्मद इरफान ने आजमीने हज को तैयारी के बारे मे बताया। आखिर में दुआ हुई। मोहम्मद हमीदुल्ला, सरदार अहमद खान व अब्दुल हई हाशमी साहब व तौसीफ़ अहमद ने सारे हाजियों को हज किट बाटी।इस मौके पर तंजीम के खादिम मोहम्मद शकील, मोहम्मद नुजैम, इमरान अहमद, कमाल अहमद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...