लखनऊ, अप्रैल 2 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। हरिकंशगढ़ी चौकी के पास विपरीत दिशा से जा रहे गिट्टी लदे डंपर ने 44 वर्षीय युवक को कुचल दिया था। पुलिस ने युवक को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।तेलीबाग के नेपालगंज में रहने वाला अजय कुमार किसी काम से हरिकंशगढ़ी आया था। रांग साइड से जा रहे गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मारने के बाद उसके पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। मृतक के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.