देवरिया, अप्रैल 3 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली में 29 मार्च को मिले युवक के शव की शिनाख्त के बाद उसके मौत की गुत्थी और भी उलझती जा रही है। सीडीआर में उसकी आखिरी बात अपनी पत्नी और एक दोस्त से हुई है। पुलिस पैकौली से रूद्रपुर मोड़ व सोनूघाट से रेलवे स्टेशन तक के एक -एक कैमरे की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो हर कैमरे में वह अकेले ही नजर आ रहा है। पुलिस हर कड़ी को जोड़कर गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली सिसवां भट्टजमुआंव मार्ग पर 29 मार्च की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने एक पुलिया के पास गेहूं के खेत में नग्न हालत में एक 30 वर्षीय युवक का शव देखा। शव के चेहरे व शरीर पर गंभीर चोट थे। उसकी बाई आंख गायब थी। शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि बर्बरता पूर्वक पीट-पीटकर इसकी हत्या कर दी गई...