उर्स सूफी फजलुल खालिक शाह, तीन दिन सजेंगी महफिलें
गंगापार, जून 30 -- भारतगंज, हिसं। कस्बा भारतगंज स्थित दरगाह परिसर में सूफी फजलुल खालिक शाह का 30वां सालाना उर्स शुक्रवार से रविवार तक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय उर्स के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अकीदतमंद दरगाह पर हाजिरी देकर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ करेंगे। शुभारंभ शुक्रवार की रात नमाज-ए-ईशा के बाद नातिया मुशायरा और तकरीर से होगा। शनिवार को आयोजित महफिल-ए-शमा में मशहूर कव्वाल निजाम शाबान नूरी (भारतगंज) तथा बशारत आजाद (सुल्तानपुर) अपने हमनवाओं के साथ सूफियाना कलाम पेश कर रूहानी माहौल से सराबोर करेंगे। रविवार को महफिल-ए-रंग व समा का आयोजन होगा।सदारत चेयरपर्सन प्रतिनिधि आमिर टंकी करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर (राजस्थान) से आए सय्यद मोहम्मद कादरी तकरीर पेश करेंगे, जबकि उर्स सज्जादा नशीन सूफी शकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.