कानपुर, फरवरी 15 -- सूफी हजरत सैय्यद फरीदुल हसन चिश्ती का सालाना उर्स मुबारक रविवार को शानों शौकत से मनाया गया। बड़ी संख्या में उनके मुरीदों के अलावा स्थानीय अकीदतमन्द उर्स में पहुंचे। उर्स का समापन कुल शरीफ की फातिहा नजरों नियाज़ से हुआ। हाफिज शमाईल रजा हशमती ने समापन के मौके पर देश में अमन चैन और मुल्क की तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की। इस मौके पर हाफ़िज अब्दुल सत्तार हशमती ने कहाकि अली का नाम लेना ज़िक्र करना सब इबादत है। यहां दिलशाद चिश्ती, इस्हाक अली आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...