अमरोहा, जून 18 -- उझारी, संवाददाता। मंगलवार रात कस्बे में चल रहे उर्स मेले में पहुंची महिलाओं व मेले में ड्यूटी कर रही निजी महिला बाउंसरों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस इस बावत कोई तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है। यह भी पढ़ें- उर्स मेले में चली गोली से दो और मारपीट में दर्जनभर घायलउर्स मेले का विवरण गौरतलब है कि नगर पंचायत उझारी में शेख दाऊद मियां की दरगाह पर उर्स मेला चल रहा है। मेले में खेल तमाशे भी लगे हैं। मंगलवार रात कस्बे की कुछ महिलाएं उर्स मेला देखने गई थीं। बताया जाता है कि झूले पर टिकट लेने को लेकर महिलाओं व निजी महिला बाउंसरों के बीच मारपीट हो गई। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बाव...