देवघर, मार्च 20 -- सारठ। आगामी 29 मार्च से सारठ स्थित मखदूम बाबा के मजार पर लगने वाले उर्स मेले को लेकर रविवार को 11 बजे सारठ थाना परिसर में अनुमंडलाधिकारी राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में बैठक की जाएगी। इस बाबत सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि सारठ मखदूम बाबा के मजार पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर एसडीओ की अगुवाई में विधायक, एसडीपीओ, बीडीओ अंचलकर्मियों थाना प्रभारी समेत समिति सदस्यों व क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर मेले में विधि-व्यवस्था, बिजली, पानी आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित सभी लोगों को सूचना दे दी गयी है। उन्होंने अन्य लोगों से बैठक में भाग लेकर मेले के सफल संचालन से संबंधित विचार रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...